फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेशः उज्जैन के पास बांध में नहाने के दौरान डूबने से चार बच्चों की मौत

Sat, 13 Jun 2020 04:44 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में उज्जैन जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर महिदपुर तहसील के रुदाहेड़ा बांध में शुक्रवार को नहाने के दौरान डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई। जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अमरेन्द्र सिंह ने बताया कि झारड़ा थाने के तहत रुदाहेड़ा गांव में बांध पर बच्चे शुक्रवार की शाम को नहाने गए थे। इस दौरान बांध में मछुआरों के जाल में फंसकर चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि देर रात बच्चों के शव निकाल लिए गए हैं। मृतकों की पहचान कुलदीप (16), अखिलेश (14), राजेश (15) और आनंद (11) के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम कर शव परिजन को सौंप दिए गए हैं। अतिरिक्त जिलाधिकारी बिदिशा मुखर्जी ने बताया कि सरकार द्वारा मृतक बच्चों के प्रत्येक परिवार को चार-चार लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें