फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: उज्जैन पहुंचे पूर्व सेनाध्यक्ष, महाकाल दर्शन कर बोले- मप्र में होगी भाजपा की जीत

Wed, 27 Oct 2021 09:41 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैैन

सार

मीडिया से बातचीत में जनरल वीके सिंह ने कहा कि मप्र के उपचुनावों में भाजपा की जीत होगी। उप्र को लेकर कहा कि अभी तो बहुत काम है और चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में जोश और ऊर्जा भरने जाना है।
विज्ञापन
पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह उज्जैन पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मप्र में उपचुनावों के प्रचार का शोर थम गया है और अब भाजपा-कांग्रेस हार-जीत के गणित  लगा रही है। दोनों ही दलों के नेता जीत के दावे कर रहे हैं लेकिन स्थिति 2 नवंबर को ही स्पष्ट होगी। इसी बीच बुधवार को पूर्व सेना अध्यक्ष भी उज्जैन पहुंचे और मप्र में भाजपा की जीत के दावे किए।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पूर्व सेना अध्यक्ष व केंद्रीय उड्डयन राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह बुधवार सुबह उज्जैन आए। उज्जैन पहुंचकर अपने समर्थकों के साथ सबसे पहले मकाकाल दर्शन के लिए गए। यहां मंदिर में पूजन किया। इसके बाद उज्जैन में कालिदास अकादमी में चल रहे कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। मीडिया से बातचीत में जनरल वीके सिंह ने कहा कि मप्र के उपचुनावों में भाजपा की जीत होगी। उप्र को लेकर कहा कि अभी तो बहुत काम है और चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में जोश और ऊर्जा भरने जाना है। सिंह ने कहा कि वे उज्जैन में किताब का विमोचन करने आए थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें