फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: गेहूं बेचने के नाम पर 45.70 लाख की धोखाधड़ी करने वाले पांच गिरफ्तार, जस्ट डायल से निकालते थे खरीदारों के नंबर

Tue, 14 Dec 2021 05:08 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल सायबर क्राइम ब्रांच की टीम ने गेहूं खरीदी के नाम पर 45 लाख 70 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी जस्ट डायल वेबसाइट से खरीदारों के नंबर तलाशते थे।
 
विज्ञापन
भोपाल पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल सायबर क्राइम ब्रांच की टीम ने गेहूं खरीदी के नाम पर 45 लाख 70 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी जस्ट डायल वेबसाइट से खरीदारों के नंबर तलाशते थे।
विज्ञापन


पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि शिकायत मिली थी कि 3 दिसंबर को एसएम एक्सपोर्ट कंपनी के संचालकों ने 1250 टन गेहूं बेचने के संबंध में डील की थी। गेहूं के ट्रांसपोर्ट और बारदाना के एडवांस पेमेंट के नाम पर 45.70 लाख की धोखाधड़ी की है। इसका शिकायती आवेदन मिला था।

पुलिस ने जांच शुरू की, जांच में कुल 4 बैंक खातों में फरियादी से पैसा जमा कराया गया। बैंक से प्राप्त जानकारी के आधार पर बैंक खातों के उपयोगकर्ताओं एवं मोबाइल नंबरों के उपयोगकर्ताओं के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया।
विज्ञापन


सबने बांट रखे थे काम
पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें गोपाल सोमवंशी और अंशु सिंह दोनों निवासी  फरुखाबाद उत्तर प्रदेश, जो कंपनी संचालन करते थे। साथ ही प्रबंधन एवं ग्राहकों से फोन पर बात करते थे। तीसरा आरोपी दीपक कुमार उर्फ दीपू, निवासी फरुखाबाद, जो खाते खुलवाना एवं खाते से नगद पैसे निकालने का काम करता था। योगेश कुमार, निवासी बस्ती, लखनऊ, जिसके जिम्मे खाता धारक एवं खाते से नगद पैसे निकालना था। इनके अलावा पांचवां आरोपी विवेक विक्रम सिंह निवासी आजमगढ़, जो खाता धारक एवं खाते से नगद पैसे निकालता था।

ऐसे करते थे वारदात
पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी अंशु सिंह एवं गोपाल सोमवंशी जस्ट डायल से इन्कवायरी देखकर अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर फर्जी ट्रांसपोर्ट कंपनी का संचालन करते हैं। कॉलिंग के लिए डाटा  जस्ट डायल से लेते हैं आरोपीगण पहले गेहूं बेचने बाले से संपर्क करते थे और पता लगाते थे कि गेहूं का स्टॉक कहां है। फिर खरीददार को कॉल करके गेहूं बेचने का ऑफर करते थे। अगर खरीददार खरीदने के लिए तैयार हो जाता है तो उसे स्टॉक वाली जगह भेज देते थे, जहां वह माल चेक कर लेता था। डील फिक्स होते ही खरीददार को खाता नंबर भेजकर एडवांस पैसे डालने के लिए बोलते थे।

जैसे ही खरीददार पैसे डाल देता तो दीपक कुमार, योगेश कुमार एवं विवेक विक्रम के साथ मिलकर तत्काल बैंक खाते से पैसा निकालने का काम करते थे। शिकायतकर्ता ने भी 45 लाख 70 हजार रुपये की राशि डाली गई थी। आरोपियों ने इस राशि का बंटवारा कर लिया और एक कार (टाटा नेक्सन) भी खरीद ली।

दबिश देकर दबोचा
पुलिस ने लखनऊ, फरुखाबाद, ग्वालियर और भोपाल में दबिश देकर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से प्रकरण में प्रयुक्त 6 मोबाइल फोन, 12 सिम कार्ड, 13 एटीएम कार्ड, दो चेक बुक, नगद राशि 2 लाख 10 हजार रुपये व खरीदी गई कार भी जब्त की गई। इसके अलावा आरोपियों के खातों में जमा 6 लाख 88 हजार रुपये फ्रीज करवा दिए गए।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें