मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सामान्य पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग अधिकारी कर्मचारी संस्था (सपाक्स) ने 19 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। मंगलवार को 40 उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए सपाक्स ने एलान किया था कि वो अपने चुनाव चिन्ह पर लड़ेगी।
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग ने सपाक्स का पंजीकरण कर लिया है। अब इसके उम्मीदवार पार्टी के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ सकेंगे। सपाक्स को मध्यप्रदेश की राजनीति में अहम माना जा रहा है।