अमर उजाला की टीम से बात करते एक बुजुर्ग
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी संग्राम तेज हो गया है। सत्ता के सेमीफाइनल के तहत अमर उजाला डॉट कॉम का चुनावी रथ पहुंच चुका है सतना विधानसभा क्षेत्र में। हम आपको बताने जा रहें हैं राज्य के जमीनी हालात और उन विषयों के बारे में जो इस बार चुनावी मुद्दे हैं।
सतना जिले में सात विधानसभा सीटे हैं। इन सात सीटों में तीन पर भाजपा, तीन पर कांग्रेस और एक सीट पर बसपा का कब्जा है। आइए जानते हैं कि यहां की जनता आखिर क्या चाहती है? उनके चुने हुए नेता उनकी उम्मीदों पर कितने खरे उतरे हैं? साथ ही यह भी जाना कि जनता के मन में क्या है।