मध्यप्रदेश चुनाव 2018 के लिए भाजपा ने स्टार प्रचारकों के नामों का एलान कर दिया है। इस लिस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह सहित 40 बड़े नाम हैं। दिलचस्प बात ये है कि इसमें पूर्व बाबूलाल गौर का नाम भी शामिल है। गौर इन दिनों पार्टी से नाराज चल रहे हैं और गोविंदपुरा से टिकट चाहते हैं। इस सीट को होल्ड पर रखा गया है।
मध्यप्रदेश चुनाव के लिए भाजपा अब तक 192 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर चुकी है। कई सीटों को लेकर सिर फुटौव्वल की नौबत है और इन्हें होल्ड पर रखा गया है। इन्हीं में एक सीट है गोविंदपुरा की जहां से बाबूलाल लंबे समय से चुनाव लड़ते आ रहे हैं।
भाजपा स्टार प्रचारकों की सूची
नरेंद्र मोदी
अमित शाह
शिवराज चौहान
राजनाथ सिंह
सुषमा स्वराज
अरुण जेटली
नितिन गडकरी
रामलाल
शिवराज सिंह चौहान
योगी आदित्यनाथ
विजय रूपाणी
देवेन्द्र फडनवीस
उमा भारती
धर्मेन्द्र प्रधान
स्मृति ईरानी
मुख़्तार अब्बास नक़वी
पुरुषोत्तम रूपाला
विनय सहस्त्रबुद्धे
केशव प्रसाद मौर्य
नरेन्द्र सिंह तोमर
हेमा मालिनी
थावरचंद गहलोत
मनोज तिवारी
राकेश सिंह
कैलाश विजयवर्गीय
प्रभात झा
प्रह्लाद पटेल
फग्गन सिंह कुलस्ते
वीरेन्द्र कुमार
विक्रम वर्मा
बाबूलाल गौर
सत्य नारायण जटिया
नंदकुमार सिंह चौहान
सुहास भगत
अतुल राय
यशोधरा राजे सिंधिया
नरोत्तम मिश्रा
माया सिंह
रामकृष्ण कुसमरिया
वंशीलाल गुर्जर
बी डी शर्मा
मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को मतदान होगा। मध्यप्रदेश में इस बार भी भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला है। भाजपा 15 साल से सत्ता पर काबिज है और इस बार सीएम शिवराज सिंह के सामने सत्ता बचाए रखने की चुनौती है। बसपा ने कांग्रेस को झटका देकर शिवराज की चुनौती की थोड़ा कम जरूर किया है लेकिन रास्ता आसान नहीं है।