फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अपने चुनाव चिन्ह पर लड़ सकेगी सपाक्स, 40 उम्मीदवारों की सूची भी की जारी

Tue, 06 Nov 2018 07:08 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सपाक्स
विज्ञापन
मध्यप्रदेश चुनाव में पहली बार ताल ठोक रही सामान्य पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग अधिकारी कर्मचारी संस्था (सपाक्स) अब अपने चुनाव चिन्ह पर लड़ेगी। निर्वाचन आयोग ने सपाक्स का पंजीकरण कर लिया है। अब इसके उम्मीदवार पार्टी के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ सकेंगे। सपाक्स को मध्यप्रदेश की राजनीति में अहम माना जा रहा है।    
विज्ञापन


40 उम्मीदवारों की सूची भी जारी की 

इसी के साथ पार्टी ने आज 40 प्रत्याशियों की अपनी दूसरी सूची जारी की है। इस लिस्ट में ग्वालियर, इंदौर के अलावा कई बड़े शहरों की विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया है। इससे पहले सपाक्स ने 32 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी।

मध्यप्रदेश में इस बार भाजपा और कांग्रेस की लड़ाई कतई आसान नहीं है। पहली बार ऐसा हो रहा है कि कई दल चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। इन दोनों दलों के अलावा बसपा, सपाक्स, आप भी मैदान में ताल ठोक रही है। इससे पहले यहां द्विपक्षीय मुकाबला ही होता रहा है, लेकिन पहली बार कई दल चुनावी ताल ठोक रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें