फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: फॉरेस्ट गार्ड से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए डिप्टी रेंजर रंगे हाथ पकड़ाया

Mon, 14 Mar 2022 02:58 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

सार

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में लोकायुक्त पुलिस सागर ने रिश्वतखोर डिप्टी रेंजर को रंगे हाथों पकड़ा है। उसने एक फॉरेस्ट गार्ड के खिलाफ जांच उसके पक्ष में करने के लिए 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। 
 
विज्ञापन
टीकमगढ़ में वन विभाग के अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकायुक्त पुलिस सागर ने टीकमगढ़ निवासी डिप्टी रेंजर गोपाल सिंह मुवेल को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। उसने एक फॉरेस्ट गार्ड के पक्ष में जांच करने के लिए रिश्वत मांगी थी। जब फॉरेस्ट गार्ड रिश्वत की राशि देने गया तब जाल बिछाकर लोकायुक्त ने डिप्टी रेंजर को पकड़ लिया। 
विज्ञापन


टीकमगढ़ में रहने वाले रामसेवक अहिरवार आहार सर्कल रेंज बलदेवगढ़ में फॉरेस्ट गार्ड हैं। उनके खिलाफ एक जांच चल रही है। डिप्टी रेंजर गोपाल सिंह मुवेल ने अहिरवार के खिलाफ लंबित जांच उसके पक्ष में करने के लिए 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। अहिरवाल 59 साल के हैं और रिटायरमेंट से पहले लंबित जांच खत्म करने के संबंध में डिप्टी रेंजर से मिले थे। तब यह मांग की गई थी। 

शिकायत मिलने पर डीएसपी राजेश खेड़े के नेतृत्व में टीम तैयार की गई। इसमें इंस्पेक्टर अभिषेक वर्मा, इंस्पेक्टर रोशनी जैन और अन्य स्टाफ को रखा गया। सोमवार को जब अहिरवार पैसे देने के लिए मुवेल से उसके घर जाकर मिले तो लोकायुक्त टीम की नजर थी। जैसे ही रिश्वत की राशि मुवेल को दी गई, लोकायुक्त ने उसे ट्रैप कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें