फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश : शिव 'राज' पर अंतिम फैसला अभी नहीं, नए सीएम का निर्णय 25 मार्च तक टलने के आसार

Mon, 23 Mar 2020 02:00 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
मध्यप्रदेश विधानसभा
विज्ञापन

कोरोना वायरस के कहर के कारण भाजपा मध्यप्रदेश की सत्ता से कांग्रेस की विदाई तय करने के बावजूद नए सीएम के लिए विधायक दल की बैठक की तारीख तय नहीं कर पा रही। माना जा रहा है कि पार्टी नेतृत्व दो-तीन दिन के बाद ही विधायक दल की बैठक बुलाएगा। 

विज्ञापन


फिलहाल कोरोना वायरस संकट के बीच पार्टी में उच्च स्तर पर नए सीएम के लिए चेहरे पर मंथन जारी है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि भले ही पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान इस पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं, मगर केंद्रीय नेतृत्व ने इस पर अभी अंतिम फैसला नहीं लिया है।

दरअसल नेतृत्व चेहरा तय करने के मामले में कई समीकरणों पर मंथन कर रहा है। इनमें एक समीकरण केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को राज्य सरकार की कमान दे कर शिवराज को केंद्रीय राजनीति में लाने का है। दूसरा समीकरण नरोत्तम मिश्रा की ताजपोशी का है। 
विज्ञापन


पार्टी के एक धड़े का कहना है कि नेतृत्व वहां ऐसे नेता को कमान देना चाहता है जो छह महीने के अंदर राज्य की 25 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के साथ वहां सभी धड़ों में तालमेल बैठा सके। इस खांचे में शिवराज के साथ साथ तोमर भी फिट बैठते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें