फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपरहिट फिल्म दंगल के निर्देशक नितेश तिवारी के पिता का निधन, खपरैल के मकान में रहे पूरी उम्र

Thu, 18 Jul 2019 12:40 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
ब्रह्मदत्त तिवारी (फाइल फोटो) - फोटो : social media
विज्ञापन

बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म दंगल को निर्देशित करने वाले निर्देशक नितेश तिवारी के पिता डॉ. ब्रह्मदत्त तिवारी (82) का बुधवार को निधन हो गया। डॉ. ब्रह्मदत्त तिवारी इंदौर के एमजीएम कॉलेज के पूर्व प्राचार्य थे। वो दंगल, भूतनाथ रिटर्नस और चिल्लर पार्टी जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले निर्देशक नितेश तिवारी के पिता थे। इन दिनों नितेश तिवारी के पिता उनके साथ मुंबई में ही रह रहे थे। 

विज्ञापन


यह संयोग ही है कि अपने जन्मदिन 18 जुलाई से एक दिन पहले ही ईस्ट चेंबूर की वसंत विहार कॉलोनी में उनकी अंतिम यात्रा निकली। अपनी पत्नी के देहांत और बेटों के मुंबई चले जाने के बाद डॉ. तिवारी पूरी जिंदगी इटारसी की इंगल चाल के खपरैल वाले पुराने मकान में ही रहे।

वह बेहद सामान्य जीवन जीने वाले व्यक्ति थे। उनकी सादगी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके निवास स्थान पर कभी नेमप्लेट नहीं लगी, जिससे किसी को पता लगे कि यह घर हिंदी सिनेमा की अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में से एक दंगल के निर्देशक नितेश तिवारी के पिता का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें