फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: 50 जिलों में धारा 144 लागू. जबलपुर के चार थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू

Fri, 20 Dec 2019 10:15 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
नागरिकता कानून का विरोध
विज्ञापन
नागरिकता संशोधन कानून और प्रस्तावित राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ शुक्रवार को हिंसक प्रदर्शन का दौर जारी रहा। मध्य प्रदेश में भी कई इलाकों में प्रदर्शन हुआ। इस दौरान जबलपुर शहर के चार थाना इलाकों में कर्फ्यू लगाया गया, जबकि प्रदेश के बाकी सभी 51 जिलों में शांतिपूर्ण प्रदर्शन हुआ। जबलपुर में शनिवार शाम 6 बजे तक इंटरनेट सेवा रोकने का फैसला लिया गया है। इसके साथ ही यहां 50 जिलों में धारा 144 लगा दी गई है। 
विज्ञापन

 


वहीं, प्रदेश की राजधानी भोपाल में सात घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई। जबलपुर जिला कलेक्टर भरत यादव ने बताया कि जबलपुर शहर के गोहलपुर और हनुमानताल पुलिस थानों के पूरे इलाके व कोतवाली और आधारताल पुलिस थानों के कुछ इलाकों में हिंसा होने के बाद कर्फ्यू लगाया गया है।

उन्होंने बताया कि 21 दिसंबर को एहतियाती तौर पर जबलपुर शहर के स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। यादव ने कहा कि जिन इलाकों में विरोध प्रदर्शन किया गया था, वहां स्थिति अब नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि पुलिस से रिपोर्ट मिलने के बाद जिला प्रशासन ने स्थिति की समीक्षा की और मामले में कार्रवाई की।
विज्ञापन


जिन चार थाना इलाकों में कर्फ्यू लगाया गया है, वहां पर मुस्लिम समुदाय की अच्छी खासी आबादी है। सीएए और एनआरसी के खिलाफ शुक्रवार को लगभग समूचे मध्यप्रदेश में प्रदर्शन हुए। जबलपुर के गोहलपुर इलाके में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसके कारण पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। प्रदेश के बाकी सभी जिलों में शांतिपूर्ण प्रदर्शन हुआ। 

सीएए और एनआरसी पर देश में हो रहे प्रदर्शनों के मद्देनजर मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश के 52 जिलों में से 50 जिलों में निषेधाज्ञा लागू की है। इन जिलों में 18 फरवरी तक निषेधाज्ञा लगी हुई है और धरना, रैली और सभाएं करना मना है।

जमीयत उलेमा हिन्द के उपाध्यक्ष मुफ़्ती अब्दुल रज़्ज़ाक़ के नेतृत्व में भोपाल शहर के मुस्लिम बहुल इलाके में आज जुमा की नमाज़ के बाद ऐतिहासिक इक़बाल मैदान के समीप तर्जुमा वाली मस्जिद से सटे हुए पार्क में सीएए और एनआरसी के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया। इसमें बड़ी तादात में लोग मौजूद थे। वहीं, मध्यप्रदेश पुलिस इंटेलीजेंस सेल के एक अधिकारी ने बताया कि प्रदेश की राजधानी भोपाल में इंटरनेट सेवा शुक्रवार को दोपहर एक बजे से शाम सात बजे तक छह घंटे के लिए अस्थाई तौर पर बंद कर दी गयी।

इसी बीच, जबलपुर रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक भगवत सिंह चौहान ने बताया कि जबलपुर शहर के गोहलपुर इलाके में प्रदर्शन हिंसक हो गया और उन्होंने पुलिस पर पथराव किया, जिसके कारण पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। उन्होंने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। उपद्रवियों को पकड़ने के लिए इलाके को घेर लिया गया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें