फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Corona Cases: इंदौर-भोपाल के बाद अन्य शहरों में भी बढ़ने लगे नए केस, दतिया कलेक्टर, इंदौर एसडीएम भी पॉजिटिव

Tue, 04 Jan 2022 11:51 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश के इंदौर और भोपाल में तो कोरोना केस बढ़ ही रहे थे, अन्य शहरों से भी पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं। सोमवार को प्रदेश में कोरोना के 308 नए केस मिले हैं। इनमें सबसे अधिक 137 केस इंदौर में और 69 केस भोपाल में मिले हैं। 
विज्ञापन
एमपी में कोरोना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश का इंदौर कोरोना का हॉटस्पॉट बना हुआ है। लगातार नए केस बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार को इंदौर में 137 नए कोरोना केस मिले हैं। वहीं, भोपाल में नए केस बढ़कर 69 हो गए हैं। प्रदेश में 24 घंटे में 308 नए कोरोना केस मिले हैं। ग्वालियर में 22, जबलपुर में 21 और शहडोल में 12 नए केस मिले हैं। इस तरह इंदौर-भोपाल के साथ-साथ अन्य शहरों में भी केस तेजी से बढ़ रहे हैं। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1000 को पार कर गई है। अब प्रदेश में 1 हजार 29 एक्टिव केस हैं। इंदौर में ही एक्टिव मरीजों की संख्या 500 को पार कर गई है। एक मौत भी दर्ज हुई है। अन्य जिलों में उज्जैन में 9, शिवपुरी में 6, दतिया और सागर में 5-5, खंडवा और खरगोन में 4-4, विदिशा में 3, बैतूल, छतरपुर और राजगढ़ में 2-2 तथा देवास, सिंगरौली, रतलाम, अलीराजपुर और बड़वानी 1-1 नए केस मिले हैं।  

दतिया कलेक्टर, इंदौर एसडीएम भी पॉजिटिव
मध्य प्रदेश में दतिया कलेक्टर संजय कुमार, उनकी पत्नी और परिवार के दो अन्य सदस्य पॉजिटिव आए हैं। कलेक्टर की बेटी दो दिन पहले दिल्ली से लौटी थी। ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पर्सनल असिस्टेंट पाराशर और उनका बेटा पॉजिटिव आए हैं। इसी तरह, इंदौर में एसडीएम अक्षय मरकाम भी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। वह दिल्ली और वाराणसी की यात्रा के बाद इंदौर लौटे थे। सोमवार को बच्चों के वैक्सीनेशन के दौरान उन्होंने हल्का बुखार महसूस किया। टेस्ट कराने पर पॉजिटिव निकले हैं। उन्हें होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


परिवार के परिवार हो रहे हैं संक्रमित
इंदौर और भोपाल में नए मिल रहे केसेस हल्के लक्षणों वाले हैं। चिंता की बात यह है कि परिवार के परिवार संक्रमित हो रहे हैं। इंदौर में नौ परिवारों के 39 लोग संक्रमित हैं। वहीं, भोपाल के 7 परिवारों के 27 संक्रमित हैं।   
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें