फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: कलेक्टर एवं डिप्टी कलेक्टर की व्हाट्सअप चैट वायरल, भाजपा को जिताने की बात

Fri, 18 Jan 2019 09:58 PM IST
आसिम खान भाषा, शहडोल
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में शहडोल की कलेक्टर अनुभा श्रीवास्तव और डिप्टी कलेक्टर पूजा तिवारी के बीच कथित विवादस्पद व्हाट्सअप चैट वायरल हुई है इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह चैट मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए हुए हाल ही में हुए मतदान की मतगणना करने के दौरान की बतायी बताई जा रही हैं, जिसमें डिप्टी कलेक्टर से कलेक्टर साहिबा भाजपा के पक्ष में काम करने के लिए कह रही हैं। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी को जीत मिली थी       

विज्ञापन


कांग्रेस ने इस चैट के वायरल हो जाने के बाद शहडोल जिले की जैतपुर विधानसभा सीट पर फिर से चुनाव कराने की मांग की है। वहीं, इस चैट के वायरल होने के बाद डिप्टी कलेक्टर पूजा तिवारी ने इसे किसी की शरारत बताते हुए कोतवाली थाने में शिकायत की है, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।  शहडोल जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण भूरिया ने बताया, ‘‘पूजा की शिकायत पर बुधवार को आईटी एक्ट के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है। ’’ वायरल हुई अनुभा और पूजा के बीच विवादस्पद वॉट्सऐप चैट की स्क्रीन शॉट्स में कलेक्टर द्वारा जैतपुर में भाजपा को जिताने के लिए मदद करने की बात कही गई है।

यह चैट पिछले साल 11 दिसंबर को हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना के दिन परिणाम घोषित करने से ठीक पहले की हैं। और जिस वक्त यह चैट की गई, उस वक्त भाजपा प्रत्याशी जैतपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी से पीछे चल रही थीं। कलेक्टर की इस चैट में कहा गया है कि यदि पूजा भाजपा की मदद करती है तो उसे भाजपा की सरकार फिर से आने पर सब डिविजनल मजिस्ट्रेट बना दिया जाएगा। 
विज्ञापन


शहडोल जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक रामपाल सिंह ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया, ‘‘हम चुनाव आयोग को लिख रहे हैं कि कलेक्टर को हटाया जाये और जैतपुर में दोबारा चुनाव कराया जाये। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि जैतपुर में फिर से चुनाव हो ’’ शहडोल कलेक्टर अनुभा श्रीवास्तव से इस बारे में प्रतिक्रिया जानने के लिए बार-बार फोन करने पर भी संपर्क नहीं हो पाया।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें