फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: कांग्रेस MLA पर 21 साल की लड़की ने लगाया रेप और अपहरण का आरोप, युवती पहुंची जेल

Fri, 02 Feb 2018 05:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे
विज्ञापन
मध्यप्रदेश की अटेर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद उनपर दुष्कर्म, अपहरण, अवैध तरीके से रखे जाने और धमकी सहित कई मामलों में केस दर्ज किया है। यह केस 21 वर्षीय एक युवती की शिकायत के बाद दर्ज किया गया है। हालांकि आरोप लगाने वाली युवती खुद ब्लैकमेल करने के आरोप में हिरासत में है। उस पर विधायक हेमंत कटारे को ब्‍लैकमेल करने तथा उनसे पैसे मांगने का आरोप है।

 

हेमंत कटारे मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्व. सत्यदेव कटारे के बेटे हैं। सत्यदेव कटारे के निधन के बाद अटेर विधानसभा सीट में उपचुनाव हुआ था जिसमें उन्हें जीत मिली थी।

विज्ञापन

बता दें कि जेल से ही छात्रा ने डीआईजी भोपाल को एक पत्र लिखकर बताया कि विधायक कटारे ने बंधक बनाकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया था तथा उसे धमकी भी दी गई थी। डीआईजी धरमेंद्र चौधरी ने कहा कि गुरुवार की रात महिला पुलिस स्टेशन में लड़की ने अपना केस दर्ज किया है। 

डीआईजी का कहना है कि अभी तक एमएलए को गिरफ्तार नहीं किया गया है अगर जरूरी हुआ तो उसे गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल कटारे का मोबाइल सबूत के रूप के रूप में जब्त किया यगा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक एमएलए ने फोन को फॉरमेट कर दिया है।
विज्ञापन


विधायक और लड़की का मामला तब सामने आया जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने लगा। इसमें आरोप लगाने वाली युवती अपने एक साथी विक्रमजीत के सा‌थ मिलकर कटारे पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए देखे जा सकते हैं। युवक विक्रमजीत फिलहाल फरार है। इस वीडियो के जवाब में हेमंत कटारे ने भी खुद के बचाव में एक वीडियो जारी किया था।

Trending Videos
विज्ञापन

कटारे ने 24 जनवरी को लड़की के खिलाफ केस दर्ज किया

पुलिस सूत्रों ने अनुसार कटारे ने 24 जनवरी को युवती के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। उस पर आरोप था कि वो अपना मुंह बंद रखने के बदले हेमंत से 2 करोड़ रुपये की मांग कर रही थी। लेकिन बाद में यह सौदा 25 लाख रुपये में तय हुआ था। पहली किस्त के रूप में युवती को पांच लाख रुपये देने तय हुआ था।

​क्राइम ब्रांच ने जिस समय युवती को गिरफ्तार किया उसके पास से पैसे भी जब्त किए गए। लड़की पत्रकारिता की छात्रा है और वो रचना नगर में रहती है। 

एमएलए ने पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में बताया कि पिछले 6 महीने में वो युवती से सिर्फ दो या तीन बार मिला है वो भी पब्लिक फंक्शन में। उसने कहा कि वह चाहती थी कि मैं उसके एक वेंचर पैसे लगाऊं, मैंने मना कर दिया तो वो मुझे धमकी देने लगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें