फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह अज्ञात फोन कॉल्स से हुए परेशान, मोबाइल किया बंद

Fri, 03 Apr 2020 04:10 PM IST
आसिम खान पीटीआई, भोपाल
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के पास लगातार अज्ञाक फोन कॉल आ रही हैं। जिनसे परेशान होकर उन्होंने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया है। दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें अपने मोबाइल फोन को स्विच ऑफ करना पड़ा क्योंकि वह बार-बार मिल रही अनचाही कॉल्स से परेशान थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने पुलिस विभाग के सामने यह मामला उठाया है।

विज्ञापन


दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया कि ये फोन कॉल पिछले 4/5 दिन से मुझे परेशान कर रहे हैं। मैंने मध्यप्रदेश के डीजीपी को शिकायत भेजी। मैंने सेवा प्रदाता से भी बात की थी, लेकिन ये फोन कॉल बंद नहीं हो रहे हैं। अफसोस की बात है कि अब मुझे अपना मोबाइल नंबर बंद करना पड़ा। उन्होंने एक उन कॉल्स का स्क्रीन शॉट्स भी साझा किया जिसमें कुछ अंतरराष्ट्रीय नंबर भी हैं।

मोबाइल बंद करने पर भाजपा ने दिग्विजय पर निशाना साधा। भाजपा विधायक और राज्य पार्टी उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने कहा कि दिग्विजय जी को चिंतित नहीं होना चाहिए। संकट के इस समय में उन्हें अपना मोबाइल स्विच ऑफ करने की आवश्यकता नहीं है। इसके बजाय उन्हें अपनी सभी कॉल्स को मेरे नंबर पर फॉरवर्ड कर देना चाहिए। मैं जरूरतमंदों की मदद करूंगा और धमकी देने वालों से भी निपटूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें