फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: भगोरिया मेले में मारपीट के बाद कांतिलाल भूरिया के विरोधी पूर्व जिला अध्यक्ष महेश पटेल कांग्रेस से निष्कासित

Fri, 18 Mar 2022 07:38 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

कांग्रेस के झाबुआ से विधायक कांतिलाल भूरिया के विरोधी अलीराजपुर जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष महेश पटेल को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। भगोरिया मेले में कांग्रेस नेताओं के साथ मारपीट के मामले में उन पर कार्रवाई की गई है।  
विज्ञापन
कांग्रेस नेता महेश पटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 झाबुआ से विधायक कांतिलाल भूरिया के विरोधी अलीराजपुर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष महेश पटेल को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। भगोरिया मेले में कांग्रेस नेताओं के साथ मारपीट के मामले में उन पर कार्रवाई की गई है।  
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष (संगठन प्रभारी) चंद्रप्रभाष शेखर ने बताया कि पटेल के संरक्षण में अलीराजपुर क्षेत्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ अत्यंत आपत्तिजनक व अनुचित व्यवहार किया गया। पार्टी ने उनके आचरण को अनुशासनहीनता मानते हुए पार्टी की सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित किया है।
 
बता दें कांतिलाल भूरिया कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। वे मनमोहन सिंह सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे हैं। इसके साथ ही वे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी रहे हैं। आदिवासी बाहुल क्षेत्र अलीराजपुर, झाबुआ और रतलाम क्षेत्र में भूरिया की लोकप्रियता है, लेकिन वहां उनके विरोधी भी सक्रिय रहे हैं जिनमें पूर्व जिला अध्यक्ष महेश पटेल प्रमुख रहे हैं। हाल ही में उपचुनाव के दौरान जब महेश पटेल को हार का सामना करना पड़ा था तो उन्होंने खुलकर भूरिया के खिलाफ बयानबाजी की थी। मगर इसके बाद भी पार्टी नेतृत्व ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी। 
विज्ञापन

 
दोनों तरफ से पुलिस को शिकायत

अलीराजपुर जिले के जोबट भगोरिया हाट में कांतिलाल भूरिया और युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विक्रांत भूरिया पहुंचे थे। भूरिया की तरफ से उनकी गाड़ी पर हमला करने का आरोप महेश पटेल और उनके समर्थकों पर लगाया गया। वहीं, महेश पटेल की तरफ से भूरिया समर्थकों पर अपहरण का आरोप लगाया गया। दोनों तरफ से पुलिस को शिकायत की गई। इस घटना में भूरिया के ड्राइवर को चोटें आई।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें