प्रदेश में आगामी पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव के पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार सुबह अधिकारियों की बड़ी बैठक बुलाई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैठक में कहा कि भोपाल से लेकर चौपाल तक पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त की जाए। मिशन नगरोदय कार्यक्रम के शुभारंभ के भी निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन का बेहतर प्रयोग करने, तकनीक के जमाने में सजग रहने, सूचनाओं के विभिन्न माध्यमों से जनता को शासन के विभिन्न योजनाओं के कार्यक्रमों से अवगत कराएं। शिवराज ने कहा कि जनता के कल्याण के लिए सरकार चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि आपका अधिकारी और मेरा मुख्यमंत्री होना तभी सार्थक जब जनता का कल्याण सुनिश्चित हो सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजली की पर्याप्त उपलब्धता है, आपूर्ति निरंतर रहे। उन्होंने बिजली चोरी करने वालो पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि हमारी सुबह 7 बजे की बैठक जनता की जिंदगी में एक नई सुबह की तरह हो। मुख्यमंत्री ने 7 बजे की बैठक बुलाने का कारण बताते हुए कि आप 10 बजे से काम में लग जाएं। आप सभी सुबह योगा करें, ध्यान करें, वॉक करें और फिट रहें।
16 से 20 मई तक यह कार्यक्रम