फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेशः सीएम शिवराज सिंह बोले- मोदी जी के नेतृत्व में देश में आएगा राम राज

Mon, 03 Aug 2020 10:40 AM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
अस्पताल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को नर्स ने राखी बांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रक्षाबंधन के दिन अस्पताल से एक वीडियो जारी किया है। वीडियो जारी कर उन्होंने प्रदेश के लोगों से अपील की है कि चार और पांच अगस्त की रात हम सभी अपने घरों में आनंद की प्रकटीकरण के लिए दीपक जलाएं। सीएम ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि हमारे सामने राम जन्मभूमि पर भगवान राम का मंदिर बन रहा है। मंदिर के निर्माण के साथ ही मोदी जी के नेतृत्व में देश में राम राज स्थापित हो जाएगा। मंदिर निर्माण को लेकर सारा देश गदगद है।

विज्ञापन


सीएम शिवराज ने कहा कि राम हमारे रोम-रोम में रमे हैं। राम हमारी हर सांस में बसे हैं। हम अपने घरों में दीया जलाएं और इसके लिए हम सभी को घर के बाहर नहीं जाना है। अपने घरों में रह कर सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ करें। उन्होंने कहा कि ओरछा में भगवान राम राजा के मंदिर विशेष रूप से सजाएं। मंदिर में पुजारी विशेष रूप से पूजा-अर्चना करेंगे। चित्रकूट में भी मंदिरों में पूजा होगी। उन्होंने लोगों से घरों से बाहर नहीं निकलने की भी अपील की है। 

सीएम शिवराज सिंह चौहान का चिरायु अस्पताल में आज 10वां दिन है। रविवार को हुए कोरोना की जांच में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव है। उन्होंने खुद इसकी जानकारी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें