फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM शिवराज ने किन्नरों के लिए किया देश के पहले विशेष टॉयलेट का उद्घाटन

Mon, 02 Oct 2017 06:45 PM IST
राजेश चतुर्वेदी/ अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
- फोटो : Twitter
विज्ञापन
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर आज यहां किन्नरों (ट्रांसजेंडर) के लिए विशेष टॉयलेट का उद्घाटन किया गया। खासतौर पर ट्रांसजेंडर के लिए यह देश का पहला टॉयलेट है। बापू की जयंती पर इसका लोकार्पण करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किन्नरों से सरकार की योजनाओं का प्रचार- प्रसार करने में सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन


सोमवार को राजधानी के मंगलवारा इलाके में लोकार्पित इस शौचालय को भोपाल नगर निगम ने तैयार किया है। महापौर आलोक शर्मा ने बताया कि इसमें किन्नरों को ही प्रवेश की अनुमति रहेगी। शर्मा के अनुसार बुधवारा और मंगलवारा इलाके में किन्नरों के डेरे हैं, लिहाजा इसी क्षेत्र में शौचालय बनाया गया है। इसकी देखभाल नगर निगम करेगा। यह अपनी किस्म का देश का पहला टॉयलेट है।


Madhya Pradesh Chief Minister Shivraj Singh Chouhan inaugurated public toilets for transgender community in Bhopal pic.twitter.com/XUIFAVkE0S— ANI (@ANI) October 2, 2017
विज्ञापन


मुख्यमंत्री @ChouhanShivraj ने भोपाल में #GandhiJayanti के अवसर पर विश्व के पहले थर्ड जेंडर सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन किया। pic.twitter.com/82rViGE0XQ— CMO Madhya Pradesh (@CMMadhyaPradesh) October 2, 2017
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें