फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhya Pradesh: सीएम शिवराज बोले सद्गुरु ने भारत की मिट्टी की ताकत दुनिया को दिखा दी

Thu, 09 Jun 2022 11:16 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार सद्गुरु के मिट्टी बचाओ अभियान में कदम से कदम मिलकार चलेगी। सद्गुरु सारी दुनिया को राह दिखाने का अद्भुत कार्य कर रहे हैं। वहीं, सद्गुरु वासुदेव जग्गी सद्गुरु ने मध्य प्रदेश में मिट्टी बचाने एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने पीपल का पौधा भेंटकर सद्गुरू का स्वागत किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार सद्गुरु के मिट्टी बचाओ अभियान में कदम से कदम मिलकार चलेगी। सद्गुरु सारी दुनिया को राह दिखाने का अद्भुत कार्य कर रहे हैं। वहीं, सद्गुरु वासुदेव जग्गी सद्गुरु ने मध्य प्रदेश में मिट्टी बचाने एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों की सराहना की।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में सद्गुरु योगी वासुदेव जग्गी की उपस्थिति में आयोजित मिट्टी बचाओ जन जागरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सद्गुरु योगी वासुदेव जग्गी ने भारत की मिट्टी की ताकत दुनिया को दिखा दी है। उन्होंने यूरोप, मध्य एशिया, उत्तर पूर्व सहित विभिन्न देशों से गुजरते हुए दुनिया को मिट्टी बचाने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि सारी दुनिया एक परिवार है। सद्गुरु ने भौतिक और अध्यात्म का अद्भुत समन्वय कर दिखाया है। विश्व के कल्याण के लिए सद्गुरु मिट्टी बचाने के अभियान में निकले पड़े हैं। हमारा शरीर पांच तत्वों से मिलकर बना है, उसमें से एक मिट्टी भी है। मुख्यमंत्री ने कहा सद्गुरु वासुदेव अपनी बाइक यात्रा में प्रदेश के सागर, विदिशा एवं रायसेन होते हुए भोपाल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने पीपल का पौधा, रानी कमलापति की मूर्ति तथा शाल-श्रीफल भेंटकर सद्गुरु का स्वागत किया।
विज्ञापन




मुख्यमंत्री ने कहा कि धरती की उर्वरा शक्ति कम होती जा रही है। सद्गुरु के मिट्टी बचाओ अभियान में जन-सहयोग से मध्यप्रदेश कदम से कदम मिलाकर चलेगा। उन्होंने कहा कि मैं स्वयं प्रति-दिन पौधा लगाता हूं, जिसमें सामाजिक संस्थाएं भी सहयोग कर रही हैं। सद्गुरु के बताए मार्ग पर चलकर नर्मदा सेवा यात्रा निकाली गई थी। नर्मदा नदी के आस-पास पौधे लगाने का कार्य हमने किया है। एक बड़ा पेड़ लाखों जीव-जंतुओं को आश्रय देता है। इस धरती पर सभी जीवों का अधिकार है। प्राकृतिक संतुलन बनाए रखकर पारिस्थितिकी तंत्र मजबूत करना हमारा लक्ष्य है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि जलाभिषेक अभियान में प्रदेश पांच हजार अमृत सरोवर बना रहा है। पेड़ लगने से मिट्टी के कटाव को रोका जा सकेगा। जलाभिषेक अभियान भू-जल को बढ़ाएगा। ऊर्जा साक्षरता अभियान में हम सोलर ऊर्जा को बढ़ावा दे रहे हैं। जैविक खेती और प्राकृतिक खेती पर ध्यान दे रहे हैं। प्रदेश में साढ़े 7 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में जैविक खेती कर रहे हैं। हमने पर्यावरण समिट करना तय किया है। सद्गुरु सारी दुनिया को राह दिखाने में अद्भुत कार्य कर रहे हैं। उन्होंने सद्गुरु के बताए मार्ग पर चलने और मिट्टी बचाने का संकल्प दिलाया।

मुख्यमंत्री ने धरती एवं मिट्टी बचाने और पौध-रोपण से जन-जागरूकता के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मिट्टी बचाओ अभियान का मुख्य उद्देश्य सभी देशों को यह संदेश देना है कि कृषि भूमि में आवश्यक मात्रा में जैविक तत्व बनाये रखा जाए। हरियाली अमावस्या से एक माह का पौधरोपण अभियान चलाएंगे। प्रदेश को हरा-भरा बनाकर चैन लेंगे। 
विज्ञापन


वहीं, सद्गुरु वासुदेव जग्गी ने कहा कि 100 दिन की यात्रा का यह 79वां दिन है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग को ध्यान में रखकर पर्यावरण-संरक्षण जरूरी है। रासायनिक उर्वरकों के उपयोग से मिट्टी की उर्वरक शक्ति धीरे-धीरे कम होती जा रही है। जीव-जंतुओं और पेड़-पौधों की रक्षा करने के लिए मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनाये रखने के प्रयास किए जाना जरूरी है। पारिस्थितिकी तंत्र में जैव-विविधता अत्यंत आवश्यक है। मिट्टी की उर्वरा क्षमता कम होने से धरती पर अन्न का उत्पादन कम होगा, जिससे भोजन की समस्या बढ़ जायेगी। इसलिए मिट्टी में पर्याप्त जैविक तत्व मौजूद हों, इसके लिए हम सबको आगे आना होगा। सभी जीवों के लिए मिट्टी का बहुत महत्व है। मिट्टी-संरक्षण के लिए पूरा प्रयास करने का संकल्प लें। उन्होंने मध्यप्रदेश में किए जा रहे मिट्टी बचाने एवं पर्यावरण-संरक्षण के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने मुख्यमंत्री चौहान को पॉलिसी डॉक्यूमेंट पुस्तिका भेंट की। मुख्यमंत्री ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पॉलिसी डाक्यूमेंट का पूरी गंभीरता से अध्ययन कर लागू किया जाएगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें