मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एतिहासिक एलान करते हुए कहा है कि सरकारी योजनाओं की घोषणा अब मंत्री नहीं करेंगे, यह काम अब अधिकारी करेंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद वह पहली बार अपने गृह जिले छिंदवाड़ा पहुंचे थे। यहां उन्होंने रोडशो कर जनता का अभिवादन किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा में कलेक्टर मे दो सौ करोड़ रुपये से ज्यादा के विकास कार्यों की घोषणा की है। अब से अधिकारी हीय यह कार्य करेंगे औऱ घोषणाएं समय पर पूरी न होने पर जवाब भी उन्हें ही देना होगा। कमलनाथ ने कहा कि जनता अब घोषणाओं से थक गई है। मैं कोई घोषणा नहीं करूंगा। अब से उस विभाग के अधिकारी ही योजना घोषित करेगे जिस विभाग को योजना क्रियान्वित करनी होगी।