फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: व्यापमं घोटाले में नया मोड़ एलएन मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन चौकसे को CBI ने किया गिरफ्तार

Thu, 22 Mar 2018 07:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
vyapam case
विज्ञापन
सीबीआई ने व्यापमं घोटाला मामले में भोपाल के एक निजी मेडिकल कॉलेज  के चेयरमैन जे एन चौकसे को गिरफ्तार कर लिया है। चौकसे  व्यापमं महाघोटाला मामले में पीएमटी-2012 परीक्षा मामले में प्रमुख आरोपी है।  बुधवार को चौकसे को उनके घर से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोपहर में ही जिला कोर्ट की सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया गया। जहां से उनको 23 मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए गए ।

व्यापमं घोटाले मामले में सीबीआई ने पीएमटी 2012 में हुए घोटाले के लिए जयनारायण चौकसे को आरोपित बनाया है। 6 मार्च को इस प्रकरण में उनकी अग्रिम जमानत को सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त कर दी थी। जिसके बाद से उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी। एलएन मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन पर आरोप है कि उन्होंने संचाकल चिकित्सा शिक्षा( डीएमई) को मेडिकल प्रवेश प्रक्रिया की गलत जानकारी भेजी थी।
विज्ञापन


जिसमें छात्रों को प्रवेश नहीं किया गया था। इस मामले में सीबीआई ने उनको आरोपी बनाया था। वह काफी समय से अग्रिम जमानत पर चल रहे थे। अग्रिम जमानत के निरस्त होने के बाद सीबीआई उनकी तलाश में थी।  जहां उनको स्पेशल सीबीआई जज एसके उपाध्याय की कोर्ट में पेश किया जहां से उनको जेल भेजा गया।




साल 2012 में व्यापम घोटाला के नाम से कुख्यात पीएमटी दाखिला में फर्जीवाड़ा हुआ था। हाईकोर्ट ने मामले में सुनवाई के दौरान तल्ख टिप्पणी में कहा था कि मेडिकल कॉलेज के संचालकों के कृत्यों और व्यापम जैसे बड़े घोटाले की वजह से हजारों योग्य छात्र मेडिकल सीटों पर दाखिले से वंचित हो गए और अयोग्य छात्र पैसे के बल पर सीट हासिल करने में कामयाब हो गए। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें