फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: 10 रु के सिक्के लेने से इनकार पर दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज

Sat, 07 Oct 2017 12:43 AM IST
एजेंसी, मुरैना 
विज्ञापन
10 रुपये के सिक्के - फोटो : PTI
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में मुरैना जिले के जौरा नगर क्षेत्र में 10 रुपये के सिक्के नहीं लेने के आरोप में एक दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जौरा पुलिस थाना प्रभारी प्रवीण त्रिपाठी ने बताया, हमने एक ग्राहक कि शिकायत पर दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन



 ग्राहक के मुताबिक, उसने एक रुमाल खरीदने के लिए दुकानदार को 10 रुपये के दो सिक्के दिए थे, लेकिन दुकानदार ने सिक्के लेने से इनकार कर दिया।

घटना बृहस्पतिवार देर शाम की है। दुकानदार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके तहत दोषी पाए जाने पर दुकानदार को छह महीने के कारावास की सजा हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें