फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में कर्ज माफी की योजना पर कैबिनेट की मुहर, अब इस तारीख तक लोन लेनेवालों को होगा फायदा

Sat, 05 Jan 2019 02:49 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
Kamalnath - फोटो : social media
विज्ञापन

मध्य प्रदेश की नई सरकार ने किसानों को दो लाख की कर्ज माफी की योजना को मंजूरी दे दी है। कमलनाथ सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक में शनिवार को इस प्रस्ताव पर मुहर लगी। इस फैसले से मध्य प्रदेश के करीब 55 लाख किसानों को फायदा मिलेगा। 

विज्ञापन

 


इस योजना के तहत सबसे ज्यादा छोटे किसानों को लाभ मिलेगा। एमपी सरकार के अनुसार करीब 35 लाख ऐसे किसान हैं। 22 फरवरी से किसानों के खातों में राहत राशि पहंचनी शुरू होगी। प्रखंडों के कार्यपालक पदाधिकारी पर इस योजना के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी रहेगी। मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 51 हजार की सहयोग राशि दिए जाने को भी कैबिनेट की मीटिंग में मंजूरी मिली है।

31 मार्च 2018 की जगह अब 12 दिसंबर 2018 तक कर्ज लेने वाले किसानों को लाभ

कर्ज माफी की इस योजना में किसानों का दो लाख तक का कर्जा माफ किया गया है। इस योजना के तहत पहले आधार तिथि 31 मार्च, 2018 थी। यानि कि जिन किसानों ने 31 मार्च 2018 तक लोन किया था, उनका कर्ज माफ किया जाता। अब इस योजना के तहत 12 दिसंबर 2018 तक कर्ज लेने वाले किसानों को भी शामिल किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें