फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना होगी लागू, 12.55 लाख को फायदा

Sat, 04 Jan 2020 10:47 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
कमलनाथ
विज्ञापन
मध्यप्रदेश सरकार ने शनिवार को मंत्रिपरिषद की बैठक में कई अहम फैसले लिए। मंत्रालय में हुई बैठक में मुख्यमंत्री कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना को लागू करने का निर्णय लिया गया। योजना से प्रदेश के लगभग 12 लाख 55 हजार कर्मचारी/अधिकारी लाभांवित होंगे।
विज्ञापन


इसके साथ ही सरकार ने प्रदेश में मंत्रियों के स्वेच्छानुदान की राशि 50 लाख से बढ़ाकर एक करोड़ रुपये करने का निर्णय लिया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

इस निर्णय के तहत मंत्रिपरिषद ने मंत्रियों की वार्षिक स्वेच्छानुदान की राशि 50 लाख से बढ़ाकर एक करोड़ रुपये करने की मंजूरी दी। इसी प्रकार, राज्य मंत्रियों की वार्षिक स्वेच्छानुदान राशि को 35 लाख से बढ़ाकर 60 लाख किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें