फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मप्र उपुचनाव: छतरपुर से कांग्रेस विधायक आलोक चतुर्वेदी के खिलाफ मामला दर्ज

Mon, 02 Nov 2020 03:29 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
विज्ञापन
छतरपुर विधायक आलोक चतुर्वेदी - फोटो : social media
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में पुलिस ने कांग्रेस के एक विधायक और तीन अन्य लोगों के खिलाफ विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान पुलिस कर्मियों को धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) सचिन शर्मा ने सोमवार को बताया कि कथित घटना 29 अक्तूबर को जिले के भगवा पुलिस थाने में हुई। इसके बाद पुलिस के एक अधिकारी ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन




उन्होंने बताया कि छतरपुर के कांग्रेस विधायक आलोक चतुर्वेदी और तीन अन्य लोगों के खिलाफ 30 अक्तूबर को भादंवि की धारा 147 (दंगा), धारा 353 (लोक सेवक को अपने कर्तव्य के निर्वहन से भयोपरत करने के लिए हमला या आपराधिक बल का प्रयोग), धारा 506 (आपराधिक धमकी) और अन्य संबद्ध धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि उपचुनाव में प्रचार अभियान में शामिल होने वाले कांग्रेस नेताओं के कुछ वाहनों को रोकने के बाद विवाद शुरू हुआ। इसके बाद कांग्रेस के नेताओं ने कथित तौर पर पुलिस अधिकारियों को धमकी दी।
विज्ञापन


जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने हालांकि आरोप लगाया कि बड़ा मलहरा में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की 28 अक्तूबर को हुई चुनावी सभा में चरण सिंह यादव कांग्रेस में शामिल हुए। इसके बाद यादव के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया। यादव बसपा के टिकट पर पिछला विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं।

उन्होंने कहा कि यादव के खिलाफ मामला दर्ज करना चतुर्वेदी और अन्य लोगों को उपचुनाव के लिए प्रचार करने से रोकने का एक प्रयास था। पुलिस ने कहा कि मामले में आरोपी चार लोगों में यादव भी शामिल है। मध्यप्रदेश में बड़ा मलहरा सहित 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के तहत मंगलवार तीन नवंबर को मतदान होना है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें