फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेशः कमलनाथ ने सिंधिया और इमरती के आरोपों पर दी सफाई, कहा- नहीं किया किसी का अपमान

Sun, 01 Nov 2020 05:06 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
कमलनाथ - फोटो : ANI
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रविवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया और इमरती देवी के द्वारा लगाए गए आरोपों पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि मैंने जो बात कही सबके सामने कही, मैं लोकसभा में इतने साल रहा हूं, हमारी सीट आती है जिसपर लिखा होता है आइटम नंबर-1, नंबर-2, नंबर-3 और मैं इस भाषा से परिचित हूं। किसी का अपमान करने के लिए मैंने कुछ नहीं कहा और हां मैंने इसके लिए खेद भी व्यक्त किया। 

विज्ञापन


वहीं इसके बाद कमलनाथ ने सिंधिया  के आरोपों पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कल ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मेरे ऊपर आरोप लगाया था कि मैंने उन्हें अशोक नगर में कुत्ता कहा था। मैं बता दूं कि न मैंने उन्हें तो कुत्ते के रूप में संबोधित किया था और न ही मैं ऐसा करूंगा, अशोक नगर के लोग इसके साक्षी हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन




क्या था मामला
शनिवार को बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कमलनाथ पर आरोप लगाते हुए कहा था कि कमलनाथ जी मुझे कुत्ता कहते हैं, हां मैं एक कुत्ता हूं क्योंकि मैं लोगों का सेवक हूं और एक कुत्ता अपने मालिक की रक्षा करता है। उन्होंने कहा कि अगर कोई भ्रष्ट और गैर-इरादतन नीतियां लाता है तो यह कुत्ता उस व्यक्ति पर हमला भी करेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें