फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: भाजपा नेता बिसाहूलाल ने कांग्रेस प्रत्याशी की पत्नी के लिए कहे आपत्तिजनक शब्द, विपक्ष ने उठाए सवाल

Mon, 19 Oct 2020 06:52 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
बिसाहूलाल औऱ विश्वनाथ सिंह - फोटो : social media
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में उपचुनाव के दिन ज्यों ज्यों नजदीक आ रहे हैं त्यों-त्यों नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप बढ़ते जा रहे हैं। अब प्रदेश के मंत्री व अनूपपूर के भाजपा प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की है। बिसाहूलाल ने कहा कि विश्वनाथ सिंह ने नामांकन पत्र में पहली पत्नी का नाम नहीं लिखा है। इसके साथ ही उन्होंने कुछ आपत्तिजनक शब्द भी प्रयोग किए। इस पर कांग्रेस प्रत्याशी ने बिसाहूलाल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने की बात कही है।

विज्ञापन


इस पर अब विश्वनाथ सिंह ने पलटवार करते हुए कहा है कि मेरी शादी 15 वर्ष पूर्व हुई है और मैने नामांकन के दौरान अपनी पत्नी का नाम डाला है। विश्वनाथ ने आगे कहा कि मैं बीजेपी नेता पर मेरी छवि खराब करने के लिए मान हानि का मुकदमा करूंगा। विश्वनाथ  सिंह के  साथ पार्टी के और नेता भी शिवराज सिंह चौहान के मंत्री पर सवाल उठा रहे हैं।
 
बता दें कि विश्वनाथ सिंह ने चुनाव आयोग में दिए हलफनामे में पहली पत्नी का नहीं, अपनी दूसरी पत्नी राजवती का नाम  दिया है। पहली पत्नी की मौत के बाद विश्वनाथ सिंह ने राजवती से शादी की थी।
विज्ञापन


वहीं कांग्रेस ने शिवराज के मंत्री के आपत्तिजनक बयान पर सवाल उठाया है। कांग्रेस ने पूछा- शिवराज जी, आपके उम्मीदवार ने नारी के लिए जिन शब्दों का उपयोग किया है, उसने भाजपा की सच्चाई सामने ला दी है। आप कल कहां मौन धरना देंगे, ये बताएं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बिसाहूलाल पहले कांग्रेस पार्टी में ही थे और पहले भी अपने विवादास्पद बयान की वजह से सुर्खियों में रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें