फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: मृत्यु प्रमाण पत्र के बदले ली घूस, सरकारी अधिकारी को सश्रम कारावास

Fri, 22 Jun 2018 09:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
विज्ञापन

मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के बदले दो हजार रुपये की घूस लेने वाले सरकारी अधिकारी को जिला अदालत ने आज चार वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनायी। दोषी पर 2,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। 

विज्ञापन


विशेष न्यायाधीश जेपी सिंह ने करीब तीन साल पुराने मामले में मसूद अहमद कुरैशी को भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की सम्बद्ध धाराओं के तहत दोषी करार दिया। 

कुरैशी घूस कांड के समय यहां शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय के जन्म और मृत्यु पंजीयन विभाग में प्रभारी अधिकारी के रूप में पदस्थ थे।

जिला लोक अभियेाजन अधिकारी मोहम्मद अकरम शेख ने संवाददाताओं को बताया कि कुरैशी पर जिले के सिंकदर गांव के निवासी राहुल यादव से 27 जुलाई 2015 को 2,000 रुपये की घूस लेने का जुर्म साबित हुआ। यह रकम यादव के पिता मांगीलाल का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के एवज में ली गयी थी जिनकी अस्पताल में इलाज के दौरान 25 जून 2015 को मौत हो गयी थी।
विज्ञापन


यादव ने कुरैशी के रिश्वत मांगे जाने के बारे में लोकायुक्त पुलिस को शिकायत की थी। इसके आधार पर लोकायुक्त पुलिस ने जाल बिछाकर सरकारी अधिकारी को घूस लेते रंगे हाथों धर दबोचा था। 

इस बीच, सजा सुनाये जाने के बाद कुरैशी की ओर से विशेष न्यायाधीश के सामने अर्जी दायर कर जमानत की गुहार लगाई गयी लेकिन अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद इसे खारिज कर दिया और मुजरिम को जेल भेजे जाने का आदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें