फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhya Pradesh: खंडवा में पेड़ से लटके मिले तीन बहनों के शव, पुलिस पता लगा रही आत्महत्या है या मामला कुछ और

Wed, 27 Jul 2022 10:58 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

खंडवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने कहा कि सोनू (23), उसकी छोटी बहनें सावित्री (21) और ललिता (19) के शव पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटके मिले। 
विज्ञापन
तीन सगी आदिवासी बहनों के शव पेड़ पर लटके मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के खंडवा में तीन सगी बहनों के शव पेड़ से लटके मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रथमदृष्टया पुलिस और फॉरेंसिक टीम का मानना है कि तीनों ने आत्महत्या की है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और उनकी मौत की असली वजह का पता लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला खंडवा के जावर थाना क्षेत्र के ग्राम कोटघट का है। खंडवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने कहा कि सोनू (23), उसकी छोटी बहनें सावित्री (21) और ललिता (19) के शव पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटके मिले। सोनू कॉलेज में पढ़ती थी। सावित्री की शादी हो गई थी और ललिता सबसे छोटी थी। सिंह ने बताया कि उनके पिता का देहांत करीब चार साल पहले हो चुका है। वे भामगढ़ गांव के कोटा फाल्या में अपनी मां के साथ ही रहती थीं। परिवार में मां के अलावा कुल 8 लोग थे। इनमें 5 बहनें और तीन भाई हैं।

जानकारी के अनुसार, सभी लोगों ने रात को खाना खाया और सो गए। इसी बीच तीनों बहन रात को घर से निकलीं और दरवाजे की कुंडी बाहर से लगा दी थी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सूचना मिलने पर जावर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से शवों को पेड़ से उतारा। सिंह ने कहा कि शवों का पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें