फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: 5 मार्च से होगा बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन, मोबाइल फोन रहेगा वर्जित, ऑनलाइन होगी अंकों की प्रविष्टि

Fri, 04 Mar 2022 11:32 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

हाई स्कूल,हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट 2022 की परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 5 मार्च से शुरू होगा। अंकों की प्रवृष्टियां ऑनलाइन होंगी। मूल्यांकन कार्य के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा। CCTV कैमरे से निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश: 5 मार्च से होगा बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बोर्ड परीक्षाओं के अंकों की प्रविष्टि इस साल से ऑनलाइन की जाएगी, जिसकी निगरानी सीसीटीवी कैमरे से होगी। हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट 2022 की परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 5 मार्च से शुरू होगा। जिला समन्वयक संस्था उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 सीहोर में बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। 
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षाओं के अंक इस साल से ऑनलाइन भेजे जाएंगे,परीक्षा परिणाम ऑनलाइन अंकों से ही तैयार होगा। इससे रिजल्ट जारी होने में ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के दौरान विशेष सावधानी रखी जाएगी। मूल्यांकन कक्ष में मोबाइल फोन का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा, वहीं कक्ष की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से की जाएगी।

प्रदेश के परीक्षा नियंत्रक बलवंत वर्मा व जिला शिक्षा अधिकारी, उदय उपेंद्र भिड़े एवं जिला मूल्यांकन केंद्र अधिकारी रविंद्र कुमार बांगरे ने राज्य स्तरीय मूल्यांकन समीक्षा बैठक में मूल्यांकन संबंधी तैयारियों की जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन


बांगरे ने बताया कि परीक्षकों के लिए बाकी निर्देश यथावत रहेंगे। परीक्षकों के लिए मोबाइल फोन का उपयोग पूर्णत: वर्जित होगा। हाई स्कूल/ हायर सेकेंडरी परीक्षा के दिनों में दोपहर 2 से शाम 6 तक मूल्यांकन कार्य होगा। बाकी दिनों में प्रात: 10:30 से शाम 5:00 बजे तक कार्य संपादित रहेंगे। मध्य प्रदेश शासन ने अत्यावश्यक सेवा घोषित कर समस्त शिक्षकों को मूल्यांकन कार्य में उपस्थित होना अनिवार्य कर दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें