फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: इंदौर में मिला ब्लैक फंगस का मरीज, कोरोना पॉजिटिव हुई महिला के जबड़ों की हुई सर्जरी

Thu, 10 Feb 2022 06:46 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

कोरोना के नए मरीजों के आंकड़े कम होने से थोड़ी राहत मिली ही थी कि अब ब्लैक फंगस ने चिंता बढ़ा दी है। इंदौर में ब्लैक फंगस का पहला मरीज मिला है। खरगोन निवासी महिला के जबड़े में ब्लैक फंगस पाया गया है। उसकी सर्जरी की गई।
विज्ञापन
ब्लैक फंगस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना का असर कम होने की राहत मिली ही थी कि अब चिंतानजक खबर सामने आ रही है। इंदौर में कोरोना की तीसरी लहर में ब्लैक फंगस का मरीज मिला है। खरगोन की महिला में यह शिकायत हुई है, जिसकी सर्जरी की गई है। डॉक्टरों का कहना है सर्जरी के बाद अब महिला की हालत में सुधार है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 15 जनवरी को खरगोन में रहने वाली 37 वर्षीय महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। उसे इंदौर के सीएचएल अस्पताल में भर्ती किया गया था। यहां से 5 दिन बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया था। इसके बाद 26 जनवरी से महिला को आंखों में जलन और नाक में तकलीफ होने लगी। सिरदर्द के साथ आंखों में नीलापन भी आ गया। उपचार के लिए उसे दोबारा अस्पताल ले गए। यहां उसकी जांच की गई। एंडोस्कोपी भी हुई। जांच में महिला के जबड़ों में ब्लैक फंगस पाया गया। डॉक्टरों ने तत्काल सर्जरी प्लान करके बुधवार को जबड़ों से ब्लैक फंगस निकाली। महिला का उपचार करने वाले डॉक्टर के अनुसार महिला की हालत पहले से बेहतर है। ब्लैक फंगस दूर कर दी गई है। इधर, स्वास्थ्य विभाग को इस बात की जानकारी नहीं है। सीएमएचओ डॉ. बीएस सेत्या के अनुसार इसकी जानकारी नहीं है और न ही सीएचएल अस्पताल की ओर से कोई जानकारी दी गई है। इसके पूर्व अप्रैल-मई 2021 में कोरोना की दूसरी लहर में शहर में ब्लैक फंगस के 800 से ज्यादा मरीज पाए गए थे। इनमें सबसे ज्यादा एमवाय अस्पताल में भर्ती थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें