फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhya Pradesh: 329 परिषद अध्यक्ष/ सभापति के चुनाव में 275 पर बीजेपी विजयी

Fri, 12 Aug 2022 07:32 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में शुक्रवार को 52 नगरीय निकायों के परिषद अध्यक्ष पद पर चुनाव में भाजपा को 38 पर जीत मिली है। अब तक बीजेपी 329 परिष अध्यक्ष में से 275 पर विजय हासिल कर चुकी है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश बीजेपी मुख्यालय भोपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में शुक्रवार को 52 नगरीय निकायों के परिषद अध्यक्ष पद पर चुनाव में भाजपा को 38 पर जीत मिली है। अब तक बीजेपी 329 परिष अध्यक्ष में से 275 पर विजय हासिल कर चुकी है।
विज्ञापन

 
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा की जीत, नागरिकों का मिल रहा अपार समर्थन एवं आशीर्वाद स्पष्ट करता है कि यह प्रदेश के नगरीय विकास के स्वर्णिम युग शुरुआत है। मध्य प्रदेश के नागरिकों ने अपने जीवन में आए बदलाव से महसूस किया है कि प्रदेश में सर्वांगीण विकास और गरीब कल्याण सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही करती रही है और भविष्य में भी करेगी।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से ग्रामीण निकाय चुनाव के साथ नगरीय निकाय चुनाव में भी जीत का इतिहास दर्ज कर रही है। निकाय चुनाव के पश्चात अध्यक्षों के निर्वाचन में जिस तरह एकतरफा भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्वाचित हो रहे हैं वह जनता के विश्वास का परिणाम है। नगरीय निकायों में जीत के ध्वजवाहक बूथ स्तर के कार्यकर्ता है, जिन्होंने दिन रात परिश्रम की पराकाष्ठा कर पार्टी को हर घर और हर बूथ पर विजयी बनाया। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने नगरीय निकाय अध्यक्ष में हो रही विजय के लिए जनता का आभार व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें