फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री शिवराज के बाद मंत्री तुलसी सिलावट समेत तीन भाजपा नेता कोरोना संक्रमित

Tue, 28 Jul 2020 11:43 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
मंत्री तुलसी सिलावट कोरोना संक्रमित - फोटो : Twitter
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद भाजपा के तीन और नेताओं की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जानकारी के अनुसार राज्य के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत और भोपाल व ग्वालियर के संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।

विज्ञापन

 

सिलावट की पत्नी की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। बता दें कि सुहास भगत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ राज्यपाल लालजी टंडन की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए भोपाल से लखनऊ गए थे। वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज के साथ विशेष विमान से लखनऊ गए कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया की रिपोर्ट पहले ही पॉजिटिव आ चुकी है। 

बता दें कि भदौरिया की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद ही सुहास भगत ने एहतियाती तौर पर अपने सभी राजनीतिक कार्यक्रम रद्द कर दिए थे। भदौरिया के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी लखनऊ गए थे। उन्होंने भी अपने सारे कार्यक्रम रोक दिए थे। हालांकि, उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें