फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: रतलाम में भाजपा नेता के बेटे पर लगा छेड़खानी का आरोप, पीटते हुए लोग ले गए थाने

Fri, 30 Jul 2021 01:21 PM IST
प्रतिभा ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम।

सार

मध्यप्रदेश के रतलाम में बीएड की एक छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला आया है। छेड़खानी करने का आरोप कॉलेज के प्रशासक भारतीय जनता पार्टी के नेता और सासंद प्रतिनिधि के बेटे राजेश कर्णधार पर लगा है। छात्रा की शिकायत पर लोगों ने जमकर कॉलेज प्रशासक की पिटाई की और पीटते हुए ही उसे थाने तक ले गए।
 
विज्ञापन
मध्यप्रदेश पुलिस (सांकेतिक) - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छेड़खानी की यह घटना रतलाम के बुद्धेश्वर रोड स्थित शांति निकेतन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की है। बीएड में पढ़ने वाली एक छात्रा ने कॉलेज प्रशासक राजेश कर्णधार पर छेड़खानी करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज कर कॉलेज प्रशासक को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में उसे जमानत दे दी गई।
विज्ञापन


जुलूस की शक्ल में पीटते हुए आरोपी को ले गए थाने 
छात्रा की शिकायत पर क्रोध में भड़के उसके परिजन और आम नागरिक कॉलेज पहुंचे और कर्णधार की जमकर पिटाई की। बताया जा रहा है कि कॉलेज में भारी संख्या में भीड़ इकट्ठी हो गई थी और लोग पीटते हुए ही कॉलेज प्रशासक को दीनदयाल नगर पुलिस थाने ले गए। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी को छुड़ाने कई भाजपा नेता पहुंचे थाने 
हालांकि कॉलेज प्रशासक को छुड़ाने के लिए भाजपा के कई नेता थाने भी पहुंचे और उन्होंने कर्णधार को छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने अपनी कार्रवाई जारी रखी। राजेश कर्णधार भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद प्रतिनिधि बाबूलाल कर्णधार का बेटा है। बताया जा रहा है कि आरोपी भी भाजपा कार्यकर्ता है। अपने बेटे पर लगे आरोप की बात सुनकर बाबूलाल कर्णधार के भी थाने पहुंचे और उन्होंने महिला के परिजनों से दो घंटों तक बाद की, लेकिन महिला और उसके परिजनों ने शिकायत वापस लेने से मना कर दिया। 
विज्ञापन


यहां घंटों तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा और पुलिस को मामला दर्ज करने में करीब छह घंटे लग गए। गिरफ्तारी के बाद कर्णधार को थाने से ही जमानत दे दी गई। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है 25 जुलाई को करीब एक बजे ओपन बुक एग्जाम की आंसरशीट जमा करने इंस्टीट्यूट गई थी। जहां आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी की और जान से मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें