फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: बीजेपी मुख्यालय अस्थायी रूप से आरटीओ कार्यालय में होगा शिफ्ट, सीएम शिवराज और प्रदेश अध्यक्ष ने किया दौरा

Tue, 03 May 2022 12:31 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश बीजेपी मुख्यालय का पता बदलने वाला है। बीजेपी मुख्यालय अस्थायी रूप से आरटीओ कार्यालय में शिफ्ट होगा। दरअसल बीजेपी मुख्यालय का नए स्वरूप में निर्माण होगा।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश बीजेपी मुख्यालय भोपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश बीजेपी मुख्यालय का पता बदलने वाला है। बीजेपी मुख्यालय अस्थायी रूप से आरटीओ कार्यालय में शिफ्ट होगा। दरअसल बीजेपी मुख्यालय का नए स्वरूप में निर्माण होगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने सोमवार को भाजपा कार्यालय के ठीक सामने आरटीओ भवन का निरीक्षण किया। जिला प्रशासन से बीजेपी आरटीओ भवन किराए पर लेगी।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि इसकी प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व का निर्देश है कि प्रत्येक जिले में पार्टी का कार्यालय होना चाहिए। तथा वर्तमान सभी कार्यालय सर्व सुविधायुक्त होने चाहिए। जिसको लेकर यह सतत प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में आज की आवश्यकता अनुसार बदलाव किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें