फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश : 230 विधानसभाओं से भाजपा का 46 करोड़ रुपये का चंदा एकत्र करने का लक्ष्य

Tue, 11 Sep 2018 02:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
file photo shivraj singh chouhan
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने चुनावी खर्च को लेकर एक बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। बैठक के दौरान सभी विधायकों और पूर्व विधायकों को चुनावी चंदे से जुड़ी जानकारी दी गई। इसके साथ ही 230 विधानसभाओं से भाजपा ने 46 करोड़ रुपये इकठ्ठा करने का लक्ष्य भी इन्हें दिया है। उन्हें बताया गया कि पार्टी हर विधानसभा क्षेत्र में जितना चंदा इकठ्ठा करेगी, उसका 80 प्रतिशत हिस्सा उसी विधानसभा चुनाव क्षेत्र में खर्च किया जाएगा। 

विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से लगभग 20 लाख रुपये इकट्ठा कर रही है और इसमें से लगभग 16 लाख रुपये उसी विधानसभा क्षेत्र में खर्च कर दिया जाएगा। इसके अलावा जो पैसा बचेगा उसे जिला इकाइयों को चुनाव खर्च के लिए दिया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी ने अगस्त माह से ही चंदा इकठ्ठा करने का काम शुरू कर दिया था। इस काम को बीच में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद थोड़े समय के लिए रोक दिया गया लेकिन पार्टी अब फिर से इसे गति देना चाहती है। अब इस कार्य को पूरा करने के लिए सभी विधायकों और पूर्व विधायकों के लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन


भाजपा नेताओं को 17 सितंबर तक चंदा इकठ्ठा करने का लक्ष्य दिया गया है। पार्टी 500, 1000 और 2000 रुपये के कूपन देकर स्थानीय कार्यकर्ताओं से चंदा ले रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें