फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: 7 फरवरी तक नहीं चलेगी भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस, इंटरलॉकिंग काम के चलते बढ़ाया गया समय 

Sun, 30 Jan 2022 10:24 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने नॉन इंटरलॉकिंग काम के चलते भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस को 7 फरवरी तक के लिए निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन
भोपाल बिलासपुर एक्सप्रेस 7 फरवरी तक रद्द - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बिलासपुर मण्डल में प्री नॉन/नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस को 7 फरवरी तक के लिए निरस्त कर दिया है। दरअसल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मण्डल के रूपोंद-झलवारा रेल खण्ड पर तीसरी रेल लाइन जोड़ने के लिए रुपोंद स्टेशन पर 1 फरवरी से 4 फरवरी 2022 तक प्री नॉन इंटरलॉकिंग और 5 फरवरी से 8 फरवरी 2022 तक नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा, जिसके चलते इस रूट से जाने वाली ट्रेनों को कुछ समय के लिए रद्द कर दिया गया है।  इंटरलॉकिंग काम के चलते भोपाल बिलासपुर एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 18235 को 31 जनवरी से 7 फरवरी 2022 तक के लिए रद्द कर दिया गया है। वहीं बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 18236 को 1 फरवरी से 8 फरवरी 2022 तक के लिए निरस्त कर दिया गया है।   
विज्ञापन


बता दें इससे पहले भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस को 22 जनवरी से लेकर 30 जनवरी 2022 तक के लिए निरस्त किया गया था। वहीं, बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस 23 जनवरी से 31 जनवरी 2022 तक के लिए रद्द किया गया था, जिसे बढ़ाते हुए रेलवे ने 7 और 8 फरवरी तक के लिए निरस्त कर दिया है। रेल विभाग ने असुविधा से बचने के लिए यात्रियों से रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करने की अपील की है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें