फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: उम्मीदवारों को मिला 'दीवाली गिफ्ट', शुभ मुहूर्त में नामांकन दिलाएगा जीत!

Tue, 06 Nov 2018 12:07 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मध्य प्रदेश चुनाव
विज्ञापन
चुनाव की आहट मिलते ही हर उम्मीदवार इस जंग को जीतने के लिए शुभ मुहूर्त में नामांकन करने की इच्छा रखता है। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में नामांकन की आखिरी तारीख 9 नवंबर तय की गई है। माना जा रहा है कि चुनाव आयोग ने शुभ मुहूर्त में नामांकन करने की बाट जोह रहे उम्मीदवारों को 9 नवंबर तक नामांकन का मौका देकर एक तरह से दिवाली गिफ्ट दिया है। ज्योतिषी इस शुभ संयोग का स्वागत कर रहे हैं।
विज्ञापन


प्रत्याशी 6 दिनों की इस शुभ बेला में नामांकन करने के लिए ज्योतिषियों से मुलाकात कर रहे हैं। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक 4 नवंबर और दीपावली के दिन को छोड़कर 9 नवंबर तक की तिथियां शुभ हैं। इनमें धनतेरस का दिन सबसे शुभ रहा, यही वजह है कि इस दिन को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए चुना।

6 नवंबर, दीपावली (7 नवंबर) और भाई दूज (8 नवंबर) के दिन नया कार्य करने के लिए शुभ है। दो दर्जन से ज्यादा लोग खजराना मंदिर में नामांकन का शुभ मुहूर्त जानने पहुंच चुके हैं। लोग यहां आकर भगवान गणेश के नाम का धागा बांधते हैं और मन्नत पूरी हो जाने पर वापस यहां आकर धागा खोल देते हैं।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को मतदान होना है। मध्यप्रदेश में इस बार भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला है। भाजपा यहां 15 साल से सत्ता पर काबिज है और इस बार सीएम शिवराज सिंह से सामने सत्ता बचाए रखने की कड़ी चुनौती है।  
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें