मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर कांग्रेस की चौथी लिस्ट आते ही पार्टी के उम्मीदवारों ने बागी तेवर दिखा दिए हैं। इंदौर में विरोध प्रदर्शन हुआ है। प्रिती गोलू अग्निहोत्री को इंदौर की एक नंबर विधानसभा से टिकट दिए जाने का विरोध किया गया है।
पार्टी से टिकट मिलने की आस में बैठे कमलेश खंडेलवाल ने कांग्रेस महासचिव और प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया का पुतला फूंका है। कमलेश समर्थकों ने बावरिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बावरिया पर पैसे लेकर टिकट बेचने के आरोप लगाए हैं।
कमलेश खंडेलवाल ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें बैठने के लिए 10 करोड़ का ऑफर दिया गया था।
इसके अलावा कांग्रेस के उम्मीदवार संजय शुक्ला ने कांग्रेस महासचिव दीपक बावरिया पर टिकट बेचने के गंभीर आरोप लगाए। वहीं बीजेपी भी टिकट वितरण के बाद बगावत के सुर उठने लगे हैं।
होशंगाबाद से भाजपा ने टिकट नहीं दिया तो पार्टी के वरिष्ठ नेता सरताज सिंह ने बड़ा एलान कर दिया। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी सीतासरन शर्मा के खिलाफ कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने का दावा किया है। उन्होंने दावा किया है कि इस बारे में कांग्रेस नेतृत्व से बात हो गई है।