फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश चुनाव के लिए 16 उम्मीदवारों की दूसरी सूची की जारी

Mon, 05 Nov 2018 01:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
कमलनाथ
विज्ञापन
कांग्रेस ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को 16 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। पार्टी ने शनिवार को 155 उम्मीदवारों का एलान किया था। अब 59 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा बाकी है।
विज्ञापन


इधर, दलित एक्ट के खिलाफ बनी सपाक्स समाज पार्टी ने भी 32 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। बता दें कि मध्यप्रदेश की कुल 230 विधानसभा सीटों में 28 नवंबर को मतदान होगा। वहीं चुनावी नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे।

मध्यप्रदेश में इस बार भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला है। भाजपा 15 साल से सत्ता पर काबिज है और इस बार वोटरों में उसके प्रति नाराजगी देखी जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से सामने सत्ता बचाए रखने की चुनौती है। बसपा ने कांग्रेस को झटका देकर शिवराज की चुनौती की थोड़ा कम जरूर किया है लेकिन रास्ता आसान नहीं है।  
विज्ञापन


विज्ञापन

खरगोन सीट पर फंसा पेच

कांग्रेस की प्रत्याशियों की सूची में खरगोन सीट के लिए किसी प्रत्याशी का नाम नहीं है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस सीट से अरुण यादव चुनाव लड़ सकते हैं। फिलहाल, इस सीट पर कौन कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करेगा, इसका फैसला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लेंगे। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें