फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम की रेस: कांग्रेस की जीत का जश्न पड़ने लगा फीका, कहीं बवाल तो कहीं हवन

Thu, 13 Dec 2018 08:00 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भोपाल में ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों ने किया हवन - फोटो : ANI
विज्ञापन
मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की जीत का जश्न अब फीका पड़ने लगा है। तीनों राज्यों में सीएम पद पर पेच इस कदर फंस गया है कि अफवाह और कयासों का बाजार गर्म हो चला है। लंबे इंतजार ने जीत का जोश कम कर दिया है। सीएम पद के दावेदार किसी हाल में अपना दावा छोड़ना नहीं चाहते हैं। दावेदारों के समर्थकों ने माहौल को गर्मा दिया है। अब हालात कुछ ऐसे बन पड़े हैं कि दावेदारों को समर्थकों से शांति की अपील करनी पड़ रही है। उधर, दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान में दिन भर बैठकों, मेल मुलाकातों का दौर चल रहा है लेकिन नतीजा सिफर है। 

राजस्थान में बवाल

इनमें सबसे अजब हालात राजस्थान में दिख रहे हैं। दिन भर अशोक गहलोत के नाम पर सहमति बनने की खबर आती रही। इन खबरों के बीच सचिन पायलट समर्थकों ने जगह जगह बवाल शुरू कर दिया है। जगह-जगह सड़क जाम की जा रही है। पायलट समर्थकों ने पहले करोली में रोड जाम की फिर करीब 150 कार्यकर्ताओं ने दौसा में पटोली बस स्टैंड के पास जयपुर-आगरा हाइवे को जाम कर दिया। ये सभी पायलट को सीएम बनता देखना चाहते हैं। 
विज्ञापन


जगह-जगह बवाल देख सचिन पायलट को शांति बनाए रखने की अपील भी करनी पड़ी। उन्होंने कहा- 

मैं कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वो शांति बनाए रखें। हाईकमान पर मुझे पूरा भरोसा है। राहुल जी और सोनिया जी जो भी फैसला लेंगे उसका स्वागत है। साथ ही मीडिया से अपील करता हूं कि अफवाहों पर आधारित खबरें न चलाएं और सिर्फ विश्वसनीय खबर ही बताएं। हाईकमान जो भी फैसला करेगा उसका स्वागत होगा।  

अशोक गहलोत ने भी समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा-

मैं कार्यकर्ताओं से शांति कि अपील करती हूं। उन्होंने बहुत कड़ी मेहनत की है। जो भी फैसला होगा वो सभी को मान्य होगा। राहुल जी सभी के साथ चर्चा कर रहे हैं।  

ये तो था राजस्थान का हाल। मध्यप्रदेश में कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच सीएम पद की दावेदारी पर जंग छिड़ी हुई है। अब तक इस पर फैसला नहीं हो पाया है। हालांकि कमलनाथ इस रेस में आगे बताए जा रहे हैं। दोनों नेताओं के समर्थक अपने अपने तरीके से  इन्हें सीएम घोषित करने पर आमादा हैं। भोपाल कांग्रेस दफ्तर के बाहर कमलनाथ को सीएम बताए जाने वाले पोस्टर नजर आए।


यहां सिंधिया समर्थक भी जमे हुए थे जो अपने पोस्टरों में उन्हें सीएम महराज बता रहे थे। भोपाल में ही सिंधिया को सीएम बनाने के लिए हवन-यज्ञ भी होने लगा।  
विज्ञापन


 


छत्तीसगढ़ में भी हालात जुदा नहीं रहे। यहीं टीएस सिंहदेव और भूपेश बघेल के बीच कांटे का मुकाबला है। नाम सिंहदेव का सामने आ रहा है, लेकिन बघेल भी समर्थकों के जरिए दबाव बनाए हुए हैं। 
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें