फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: कैलाश विजयवर्गीय का तंज, मनमोहन आए हैं तो कांग्रेस सामूहिक मौन रख सकती है

Fri, 16 Nov 2018 09:04 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कैलाश विजयवर्गीय - फोटो : ANI
विज्ञापन

मध्यप्रदेश चुनाव के सिलसिले में पीएम मोदी के इंदौर दौरे की तैयारियों का जायजा लेने बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय सांवेर रोड लवकुश चौराहे के पास मैदान में पहुंचे। इस दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में मोदी इफ़ेक्ट भी है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना का प्रभाव अधिक प्रभाव जनता पर है। जब पीएम मोदी और सीएम शिवराज चौहान के डबल इंजन की भाजपा चुनावी एक्सप्रेस तेजी से दौड़ेगी तो 200 पार इस बार का लक्ष्य होगा। 

विज्ञापन

कमलनाथ के वायरल वीडियो पर उन्होंने कहा कि संघ से जो भी टकराए वो अपने आप नष्ट हो गए। अच्छा होता कमलनाथ कहते कि सिमी पर प्रतिबंध लगाएंगे। राम मंदिर के निर्माण पर विजयवर्गीय ने कहा कि हमने कभी भी नहीं बोला कि हिन्दू धर्म खतरे में है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। हमारा कर्तव्य है कि हम उसका पालन करें। 

कांग्रेस भी पीएम मोदी के दौरे के बाद अपने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार रही है। ऐसे में मनमोहन सिंह के प्रचार में उतरने पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मनमोहन सिंह अगर आए हैं तो कांग्रेस इंदौर में सामूहिक मौन रख सकती है। 
विज्ञापन


ज्योतिरादित्य सिंधिया पर कैलाश विजयवर्गीय ने निशाना साधते हुए कहा कि वह जब भी भाषण देते हैं तो नाक के थूथन ऐसे फूले दिखते हैं जैसे किसी ने नाक में रस्सी डालकर खींच दी हो। उन्होंने जहां से भी स्पीच और मिमिक्री देने की एक्टिंग सीखी है वहां का डायरेक्टर ठीक नहीं था।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें