फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश चुनाव: लक्ष्मण सिंह ने खास बातचीत में कहा-भाजपा में भ्रष्टाचार चरम पर

Sat, 17 Nov 2018 01:03 PM IST
नमित शुक्ला, अमर उजाला, गुना
विज्ञापन
कांग्रेस उम्मीदवार लक्ष्मण सिंह के साथ खास बातचीत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अमर उजाला की टीम लगातार मध्यप्रदेश के जमीना हालात और सियासी करवट आप तक पहुंचा रही है। इसमें शामिल हैं बड़े नेताओं के इंटरव्यू भी। इसी सिलसिले में हमने बात की प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई और गुना के चाचौड़ा से कांग्रेस उम्मीदवार लक्ष्मण सिंह से। 

विज्ञापन

'पीएम ने किए झूठे वादे'

एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि 2013-14 में मोदी लहर चल रही थी। हर हर मोदी, घर-घर मोदी, हालांकि इसका असर नहीं हुआ बल्कि झूठे वादे करके भाजपा की प्रत्याशी विधायक बनीं।  उन्होंने  5 सालों में  भ्रष्टाचार,अपराध जैसे कारनामों को बढ़ावा दिया। यही वजह है कि जनता उनसे ऊब चुकी है। उनका दावा है कि कांग्रेस की 155 वाली पहली लिस्ट में ही कांग्रेस की सरकार बन जाएगी। दूसरी,तीसरी,चौथी लिस्ट में भी कांग्रेस को बढ़त मिलेगी।

बिजली से लेकर भ्रष्टाचार तक की बात

स्थानीय मुद्दे की बात करते हुए लक्ष्मण सिंह ने बताया कि बिजली की समस्या अभी भी बरकरार है। भ्रष्टाचार जोरों पर है। मकान के नाम पर 1,20,000 मिले थे, 20,000 घूस के रूप में लिए जा रहे हैं राशन कार्ड बनाने के नाम तक के लिए रुपए की वसूली की जा रही है। उन्होंने इस बीच भाजपा पर एक बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि मंडी की जमीन को बेच दिया गया है। अब मंडी एक किसान की जमीन पर जबरदस्ती बनाई जा रही है। लक्ष्मण सिंह का एक दावा ये भी है कि उनका शिक्षा लेकर एक विजन है। उन्होंने बताया कि युवा पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाएं, वह इसके लिए आईटी का एक इंस्टीट्यूट यहां खुलवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को मतदान होना है। नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें