फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश चुनाव 2018: ईवीएम पर विवाद, कांग्रेस नेताओं ने खटखटाया चुनाव आयोग का दरवाजा

Sun, 09 Dec 2018 06:27 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
ईवीएम को लेकर फिर संशय
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में चुनाव खत्म हो चुका है मगर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। प्रदेशभर से ईवीएम को लेकर आ रही खबरों के बीच रविवार को कांग्रेस नेताओं ने एक बार फिर इसे लेकर चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया। कांग्रेस नेताओं का प्रतिनिधिमंडल रविवार को चुनाव आयोग से मिलने पहुंचा। कांग्रेस ने ईवीएम की सुरक्षा और स्ट्रांग रूम में रखरखाव को लेकर आयोग से शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

 

ये घटनाएं बनी वजह

इससे पहले मध्यप्रदेश के सतना में ईवीएम की सुरक्षा पर सवाल उठे थे जब स्ट्रांग रूम के भीतर अज्ञात बक्से ले जाने के वीडियो फुटेज सामने आई थी। कांग्रेस ने 30 नवंबर को इस घटना का वीडियो भी ट्वीट किया था।
 

इसी तरह 28 नवंबर को हुए मतदान से 48 घंटे बाद ईवीएम से भरी एक बिना नंबर प्लेट लगी बस, सागर जिला कलेक्टर दफ्तर पहुंची। यह मशीनें मध्यप्रदेश के गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह के खुरई विधानसभा क्षेत्र से आई थीं। इस मामले में आयोग ने कहा कि यह प्रकिया ठीक नहीं है। गलती प्रक्रिया तक ही सीमित है और मशीनों से कोई छेड़छाड़ नहीं की गई। अहमद पटेल ने इसका वीडियो भी ट्वीट किया था।
विज्ञापन

  इसके अलावा 7 दिसंबर को राहुल गांधी ने भी एक ट्वीट कर पीएम मोदी पर तंज कसा था, उन्होंंने कहा था- कांग्रेस कार्यकर्ताओं सगज रहो, मोदी सरकार में ईवीएम रहस्यमय बर्ताव कर रही हैं। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें