फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश और मिजोरम में थम गया प्रचार का पहिया, इन दिग्गजों पर रहेगी नजर

Mon, 26 Nov 2018 07:46 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान- कमलनाथ
विज्ञापन
मध्यप्रदेश और मिजोरम विधानसभा चुनाव 2018 के लिए सोमवार शाम 5 बजे प्रचार का पहिया थम गया। लंबे समय से चले भीषण प्रचार पर विराम लग गया। 
विज्ञापन


नक्सल प्रभावी क्षेत्र बालाघाट की बैहर, लांजी और परसवाड़ा सीट पर प्रचार पर प्रतिबंध दोपहर तीन बजे से लागू हो गया। बाकी 227 सीटों पर पांच बजे तक प्रचार का दौर चला। 

मुख्या निर्वाचन पदाधिकारी वी.एल. कांताराव के मुताबिक चुनाव से 48 घंटे पूर्व यानी सोमवार शाम पांच बजे के बाद प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों को प्रचार करने की अनुमति नहीं है। प्रचार थमने के बाद प्रत्याशी कोई भी सभा, रैली या जुलूस का आयोजन नहीं कर पाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दिग्गजों पर रहेगी नजर

बुधनी
: शिवराज सिंह चौहान (भाजपा ) Vs अरुण यादव (कांग्रेस)

भोपाल उत्तर:  फातिमा रसूल सिद्दीकी (भाजपा) Vs आरिफ अकील (कांग्रेस)

बुरहानपुर: अर्चना चिटणीस (भाजपा) Vs रवींद्र महाजन (कांग्रेस)

महू (डॉ. अंबेडकरनगर): उषा ठाकुर (भाजपा) Vs अंतर सिंह दरबार ( कांग्रेस) 

छिंदवाड़ा: चौधरी चंद्रभान सिंह (भाजपा) Vs दीपक सक्सेना (कांग्रेस)

होशंगाबाद: विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीताशरण शर्मा (भाजपा) Vs सरताज सिंह (भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए)

इंदौर -3: आकाश विजयवर्गीय (भाजपा) Vs अश्विन जोशी (कांग्रेस)

राघोगढ़: भूपेंद्र रघुवंशी (भाजपा) Vs जयवर्धन सिंह  (कांग्रेस)

शिवपुरी: यशोधरा राजे सिंधिया (भाजपा) Vs सिद्धार्थ लाडा (कांग्रेस)

दतिया: नरोत्तम मिश्रा (भाजपा) Vs राजेंद्र भारती (कांग्रेस)

गोविंदपुरा: कृष्णा गौड़ (भाजपा) Vs गिरीश शर्मा (कांग्रेस)

प्रदेश में 5 करोड़ 4 लाख 95 हजार मतदाता है। मतदान के लिए 65 हजार 341 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। मध्यप्रदेश में सभी 230 सीटों पर 28 नवंबर को एक ही चरण में मतदान होगा। नक्सल प्रभावी क्षेत्रों बालाघाट की बैहर, लांजी और परसवाड़ा सीट पर खतरे को देखते हुए सुबह सात बजे से तीन बजे तक जबकि बाकी 227 सीटों पर आठ बजे से पांच बजे तक मतदान होगा।

प्रदेश के सभी सरकारी स्कूल 28 नवंबर तक बंद रहेंगे। शराब के ठेकों को भी बंद रहने की ताकीद की गई है।

मिजोरम में भी थमा प्रचार
मध्यप्रदेश के साथ मिजोरम में आज प्रचार थम गया। यहां भी 28 नवंबर को मतदान होना है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें