एमपी आईएएस एसोसिएशन के नए अध्यक्ष बने मोहम्मद सुलेमान
- फोटो : अमर उजाला
अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान को मध्य प्रदेश भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) एसोसिएशन का अध्यक्ष बनाया गया है।
स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। एसोसिएशन का अध्यक्ष पद 1988 बैच के आईसीपी केशरी के सेवानिवृत्ति के बाद खाली हुआ था। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने चर्चा करके मोहम्मद सुलेमान को अध्यक्ष नियुक्त करने का फैसला लिया। नए अध्यक्ष को लेकर मोहम्मद सुलेमान का नाम आगे चल रहा था।