फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश : भोपाल में पुलिस कॉन्सटेबल ने खुद को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

Tue, 14 Apr 2020 08:31 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में भोपाल के नीलबाद इलाके के पास एक पुलिस कॉन्स्टेबल ने मंगलवार को खुद को गोली मार ली। पुलिस ने बताया कि कॉन्सटेबल ने सर्विस रिवॉल्वर से इस घटना को अंजाम दिया। वह घायल हो गया है और उसका इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कॉन्सटेबल की पहचान चेतन सिंह ठाकुर के रूप में हुई है। उसने मंगलवार की दोपहर अपने कंधे पर गोली मार ली। इस दौरान वह ड्यूटी पर था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

रतिबंद पुलिस थाने में कार्यरत चेतन सिंह ठाकुर के इस कदम की जांच की जा रही है। कॉन्स्टेबल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें