नाबालिग लड़का अपने दोस्तों के साथ इंजन पर जैसे ही सेल्फी लेने के लिए चढ़ा। उसने ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन पर ध्यान नहीं दिया। मोबाइल से सेल्फी लेने के लिए जैसे ही उसने अपना हाथ ऊपर उठाया तभी हाईटेंशन लाइन से टच हो गया।
अक्सर देखने में आता है कि कुछ लोगों को खतरों से भरी जगहों पर सेल्फी खींचना अच्छा लगता है चाहे उसके लिए उन्हें किसी भी हद तक जाना पड़े। इसके फेर में वे अपनी जान की बाजी लगाने को तैयार हो जाते हैं।
विज्ञापन
कभी पहाड़ों से सेल्फी खींचते हैं तो कभी ट्रेन के आगे खड़े होकर अपनी बहादुरी को दिखाते हैं, लेकिन कई बार ये सेल्फी जान भी ले लेती है। ऐसे ही एक मामले में मध्यप्रदेश केरतलाम जिले में एक नाबालिग ने ट्रेन के इंजन पर खड़े होकर सेल्फी लेनी चाही। पर ऐसा करते समय वह एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया।
सेल्फी लेने के लिए जैसे ही उसने अपना हाथ को ऊपर किया वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया गया। इसकी वजह से वह बुरी तरह झुलस कर जमीन पर गिर गया। यह मामला शुक्रवार शाम का बताया जा रहा है। 17 साल का नाबालिग अपने तीन दोस्तों के साथ रेलवे ट्रैक पर गया था। वहां यार्ड की ओर जाने वाले ट्रेक पर ट्रेन खड़ी थी।
विज्ञापन
नाबालिग लड़का अपने दोस्तों के साथ इंजन पर जैसे ही सेल्फी लेने के लिए चढ़ा। उसने ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन पर ध्यान नहीं दिया। मोबाइल से सेल्फी लेने के लिए जैसे ही उसने अपना हाथ ऊपर उठाया तभी हाईटेंशन लाइन से छू गया। लाइन की चपेट में आते ही उसे जोरदार झटका लगा, लाइन में भी फॉल्ट हुआ और वह झुलसता हुआ जमीन पर जा गिरा। इसके बाद उसे गंभीर चोट भी आई।
नाबालिग के दोस्तों ने फोन कर उसके घरवालों को उसके हाईटेंशन लाइन के चपेट में आने की सूचना दी। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। रतलाम रेलवे जीआरपी एएसआई कैलाश राठौर ने बताया कि नाबालिग अपने अन्य दोस्तों के साथ इंजन पर चढ़ा। जिसके बाद वह वहां से सेल्फी लेने लगा, तभी यह.हादसा हो गया। फिलहाल जिला अस्पताल में नाबालिग का इलाज चल रहा है।