फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश : स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए लगाई सस्ते ‘पैड’ बनाने की यूनिट

Sat, 23 Nov 2019 01:52 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ‘पैडमैन’ से प्रेरित होकर खोर गांव के निवासी 37 वर्षीय व्यक्ति ने सस्ते पैड बनाने की यूनिट की स्थापना की। उन्होंने इलाके की सभी महिलाओं को सस्ते दाम पर ‘हाईजीन’ और 15 महिलाओं को रोजगार भी उपलब्ध कराया है।

विज्ञापन


मध्य प्रदेश में जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर खोर गांव में भूपेंद्र खोईवाल ने अपने गांव की महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में शिक्षित करने और सस्ते सेनेटरी पैड उपलब्ध कराने के लिए एक विनिर्माण इकाई स्थापित की। 

खोईवाल ने बताया कि ‘उनके परिवार ने इस विचार का समर्थन किया और एक उत्पादन इकाई स्थापित करने के लिए वित्तीय मदद प्रदान की। उन्होंने इसका नाम अपनी बेटी ऐश्वर्या के नाम पर रखा है।’ उन्होंने बताया कि ऐश्वर्या एंटरप्राइजेज छह महीने पहले 3.5 लाख रुपये के निवेश के साथ शुरू की थी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया, हालांकि महिलाओं को साथ में काम करने के लिए राजी करना कठिन काम था, लेकिन मैं उनको समझाने में सफल रहा और अब 15 महिलाएं मेरे यहां काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि ‘ये पैड किफायती हैं और आठ पैड्स के एक पैकेट की कीमत 20 रुपये है, जबकि बाजार में हमारे जैसे ही पैड के एक पैकेट की कीमत 40 रुपये है।’ 

खोईवाल ने बताया कि हमारी टीम आसपास के गांवों में घर-घर पैड को बेचने के साथ ही इस मुद्दे पर लोगों को जागरूक करने का काम भी कर रही है। 15 महिलाओं में से एक भारती नागपाल ने बताया कि ‘हम महिलाओं को सेनेटरी पैड के लाभों के बारे में शिक्षित करते हैं और उन्हें मासिक धर्म के दौरान कपड़े का उपयोग करने के स्वास्थ्य खतरों के बारे में सावधान करते हैं।’ 

उनके एक सहयोगी ने बताया कि भूपेन्द्र ने भोपाल में एक विक्रेता को 50,000 पैड की आपूर्ति की और अब वह अपने काम के विस्तार की योजना बना रहा है। नीमच जिला पंचायत की मुख्य कार्यकारी अधिकारी भावना मित्तल ने इस पहल के लिए उन्हें समर्थन का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें